logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने परिणय फुके के बयान का किया समर्थन, कहा- नहीं की कोई गलत बात; मीडिया को घेरा


नागपुर: भाजपा विधायक परिणय फुके के बयान को लेकर शिवसेना आक्रामक है। शिंदे गुट के नेता लगातार परिणय फुके से अपने बयान को लेकर माफ़ी मांगने की मांग कर रही है। वहीं अब इस विवाद पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री ने फुके के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि, उन्होंने कुछ गलत नहीं कहा। इसी के साथ बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश करने का आरोप भी लगाया। 

सोमवार को मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "मैंने मामले की पूरी जानकारी ली है। बयान में "माँ का श्रेय और पिता की भूल" का ज़िक्र करते हुए उन्होंने अपनी भावना व्यक्त की थी कि भंडारा में शिवसेना के लोग उन पर बार-बार झूठे आरोप लगा रहे हैं। इसलिए उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में पूछा था, "क्या मैं पिता हूँ?"

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "उनके बयान के पूरे संदर्भ को देखा जाए तो उसमें शिवसेना के प्रति कोई आपत्तिजनक या अपमानजनक भावना नहीं है। उनके बयान को "मैं शिवसेना का पिता हूँ" के रूप में समझना ग़लत और भ्रामक है। इसलिए किसी के बयान को तोड़-मरोड़कर, उसे टुकड़ों में दिखाकर गुमराह करना बंद करना ज़रूरी है।"