logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: CM एकनाथ शिंदे ने दिया आश्वासन, कहा - इस बार सत्ता में आए तो नरेंद्र भोंडेकर को बनाएंगे जिले का पालक मंत्री


भंडारा: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भंडारा विधानसभा क्षेत्र में शिवसेना शिंदे गुट के उम्मीदवार नरेंद्र भोंडेकर के लिए प्रचार करने पवनी आये थे। इस दौरान जनता को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यदि महायुति सत्ता में आई तो वे नरेंद्र भोंडेकर को पालक मंत्री बनाएंगे।

जनता को संबोधित करते हुए एकनाथ शिंदे ने विश्वास जताया है हमें चुनिए और हम सत्ता में आएंगे तो नरेंद्र भोंडेकर को भंडारा जिले का पालक मंत्री भी बनाया जाएगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भंडारा जिले को मुख्यधारा में लाने के लिए हम समृद्धि राजमार्ग को भंडारा, गोंदिया और गढ़चिरोली जिलों से जोड़ेंगे। यहां एमआईडीसी के विस्तार की मांग भी पूरी की जाएगी। 

इसके साथ ही शिंदे ने कहा कि भंडारा जिले की झील में जल पर्यटन शुरू किया गया है और हम इसे विश्व स्तरीय बनाने की पूरी कोशिश करेंगे। शिंदे लोगों को आश्वासन दिया कि विदर्भ में काशी के नाम से प्रसिद्ध शिव मंदिर का डीपीआर पूरा करके विकास किया जाएगा।  

देखें वीडियो: