logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री फडणवीस ने दी जानकारी, अजित पवार और खुदके दिल्ली आने का बताया कारण


नई दिल्ली: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार दिल्ली पहुंचे हैं। इसे देखते हुए कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। इन अटकलों पर विराम लगाते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनके और अजित पवार के दिल्ली आने का कारण बताया है।

फडणवीस ने कहा, “आप लोगों ने मेरे और अजित पवार के दिल्ली आने की बहुत खबरें चलाई हैं कि यह मंत्रिमंडल विस्तार से संबंधित है। मैंने उन्हें देखा है, लेकिन मैं एक बात स्पष्ट करना चाहूंगा कि मैं पार्टी से संबंधित बैठकों में आया हूं और अजित पवार अपने काम से आए हैं। इसलिए इन चीजों पर ज्यादा अटकलें लगाने की जरूरत नहीं है।”

फडणवीस ने कहा, “हमारी पार्टी में संसदीय बोर्ड और हमारे वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा निर्णय लिए जाते हैं। जहां तक ​​भाजपा कोटे से मंत्री बनाने की बात है, तो हम इस पर निर्णय लेंगे। इसी तरह एनसीपी और शिवसेना अपने स्तर पर अपने मंत्रियों के नाम तय करेंगे। मंत्रिमंडल विस्तार का फॉर्मूला पहले से ही तय है। आपको जल्द ही इसके बारे में पता चल जाएगा।”