logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में मुख्यमंत्री फडणवीस ने लगाया जनता दरबार; लोगों की सुनी समस्या, अधिकारियों को जल्द से जल्द निपटारा करने का दिया आदेश


नागपुर: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने रविवार को नागपुर स्थिति सचिवालय में जनता दरबार (Janta Darbar) लगाया। इस जनता दरबार में नागपुर (Nagpur) सहित विदर्भ (Vidarbha) के हर जिले से लोग अपनी-अपनी समस्या लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सभी की समस्या सुनी और सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को जल्द से जल्द निपटारा करने का आदेश दिया। ज्ञात हो कि, तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद फडणवीस का यह पहला जनता दरबार है।

दोपहर 12 बजे से फडणवीस का जनता दरबार शुरू हुआ। एक तरफ जहां लोगों की भीड़ सचिवालय पहुंच रही थी, वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री फडणवीस लोगों से मिलकर उनकी समस्या जानकार सम्बंधित विभागों के अधिकारीयों को निर्देश सभी पर नियमों के तहत कार्रवाई करने का आदेश दे रहे थे। मुख्यमंत्री के पहले जनता दरबार में 1000 से ज्यादा लोग पहुंचे। 

विदर्भ के कोने कोने से लोग पहुंचे

मुख्यमंत्री फडणवीस के जनता दरबार की जानकारी मिलते ही ने केबल नागपुर बल्कि विदर्भ के कोने-कोने से लोग पहुंचे। यवतमाल, गडचिरोली, अकोला, बुलढाणा सहित दूरदराज के लोग भी शामिल हुए। कोई जहां खुद के साथ हुए फ्रॉड की शिकायत लेकर पहुंचा था तो कोई इलाज के लिए सरकारी सहायता मांगने पहुंचा था। यही नहीं गडचिरोली जिले के चामोर्शी में सामने आये अगरबत्ती घोटाले की पीड़ित महिलाएं मुख्यमंत्री फडणवीस के पास पहुंची और सभी ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी शिकायत दर्ज कराई।सभी की शिकायतों को सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने दोषिओं पर कार्रवाई करने का आश्वासन अधिकारीयों को दिया।