logo_banner
Breaking
  • ⁕ 1 अगस्त से एसटी में रियायत के लिए स्मार्ट कार्ड अनिवार्य, राज्यभर में 51 लाख यात्रियों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Nagpur: धर्मांतरण के दबाव और शोषण का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार ⁕
  • ⁕ Bhandara: वरठी में दीये की बत्ती से लकड़ी के पुराने घर में लगी आग; जान का नुकसान नहीं, घर में रखा सामान जला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में एमडी ड्रग्स की बिक्री, क्राइम ब्रांच ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ बढ़ता जा रहा मानसून का इंताजर, उमस और गर्मी से नागरिक परेशान; विदर्भ में तापमान फिर 44 डिग्री के पार ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

CM फडणवीस ने भांडेवाड़ी डम्पिंग यार्ड का किया दौरा, एकीकृत घनकचरा प्रकल्प को नवंबर 2025 तक पूरा करने का दिया निर्देश


नागपुर: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने शनिवार को भांडेवाड़ी डम्पिंग यार्ड (Bhandewadi Dumping Yard) का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने नागपुर मनपा द्वारा निर्मित किये जा रहे एकीकृत घनकचरा प्रकल्प (Integrated Solid Waste Project) को नवंबर 2025 तक पूरा करने का निर्देश दिया। 

मुख्यमंत्री फडणवीस शनिवार शाम को भांडेवाडी डम्पिंग यार्ड पहुंचे। इस दौरान मनपा आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी सहित मनपा के कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। आयुक्त चौधरी ने इस दौरान मुख्यमंत्री फडणवीस को मनपा द्वारा बनाये जा रहे एकीकृत घनकचरा प्रकल्प की जानकारी दी।

भांडेवाडी डम्पिंग यॉर्ड में 1000 टन प्रतिदिन की क्षमता वाला घनकचरा प्रकल्प का निर्माण किया जा रहा है। इसको लेकर मनपा और नीदरलैंड की सस्टेनेबल बिजनेस डेवलपमेंट कंपनी के बीच समझौता किया है। कंपनी 30 एकड़ भूमि पर निर्माण कर रही है। सम्बंधित कंपनी द्वारा अपने खर्च पर निर्माण कर रही है।

प्रकल्प के माध्यम से कचरे को प्रसंस्कृत कर बायोगैस, जैविक खाद, आरडीएफ जैसे उप-उत्पाद तैयार किए जाएंगे तथा इन्हें बेचने का अधिकार मेसर्स सुसबडी को दिया गया है। इसी के साथ नौ एकड़ भूमि पर फ्रेश वेस्ट प्रोसेसिंग के लिए भूमि आवंटित की गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने चल रहे निर्माण कार्य का पूरा जायजा लिया और अधिकारीयों को नवंबर 2025 तक प्रकल्प को पूरा करने का निर्देश दिया। ज्ञात हो कि, पुरे भारत में यह अपनी तरह का पहला प्रोजेक्ट है।