logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में 'अमृतकाल विकसित भारत-2047 परिषद’ में बोले मुख्यमंत्री - केंद्रीय बजट भारत को आर्थिक स्थिरता देने वाला


नागपुर: मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने 'अमृतकाल विकसित भारत-2047 परिषद' के उद्घाटन के मौके पर कहा कि केंद्रीय बजट भारत को आर्थिक स्थिरता देने वाला और अमृतकाल में एक वैकल्पिक पारिस्थितिकी तंत्र बनाने वाला बजट है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में राज्यों के लिए भी महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं और इसका लाभ उठाकर महाराष्ट्र भी विकसित भारत की दौड़ में अग्रणी बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयकर की सीमा 12 लाख किये जाने से मध्यम वर्ग की क्रय शक्ति बढ़ेगी।

कृषि के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कृषि की उत्पादकता बढ़ाने के लिए देश के 100 जिलों में बीज, सिंचाई सुविधा, बिजली की उपलब्धता जैसे एकीकृत कार्यक्रमों के कार्यान्वयन के लिए बजट में प्रावधान किया गया है और इससे 1 करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित होंगे।