logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

चुनाव में नागरिक रहे उदासीन, नागपुर में शाम छह बजे तक केवल 49.07 प्रतिशत वोटिंग


नागपुर: नागपुर लोकसभा सीट (Nagpur Parliamentary Constituency) पर मतदान समाप्त हो गए हैं। वहीं मतदान का फ़ाइनल आकड़ा भी सामने आ गया है। चुनाव आयोग (Election Commission) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, औसतन शाम छह बजे तक 49.07 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 

ज्ञात हो कि, जिले में होने वाले सभी चुनाव में कम मतदान लगातार चिंता का विषय बना हुआ है। चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए तमाम प्रयास किए गए। प्रशासन ने लोकसभा चुनाव में 75 प्रतिशत मतदान करने का लक्ष्य तय किया था। इसको लेकर तमाम तरह के कैंपेन चलाए गए। सामाजिक संगठनों, स्वयं सहायता समूहों, स्कुल, कॉलेजों सहित राजनीतिक दलों ने कई तरह के कैंपेन चलाए। हालांकि, यह सब कोई काम नहीं आया।