logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बिजली नियामक आयोग को भेजे प्रस्ताव पर CM फडणवीस का स्पष्टीकरण, कहा- कुछ लोग जानबूझकर गुमराह करने का कर रहे प्रयास


नागपुर: सोलर बिजली (Solar Electricity) इस्तेमाल को लेकर एक प्रस्ताव बिजली नियामक आयोग (Electricity Regulatory Commission) को भेजा गया है। जिसमें शाम छह बजे से लेकर सुबह नौ बजे तक सोलर से उत्पत्ति बिजली इस्तेमाल करने पर  शुल्क देना पड़ेगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने प्रस्ताव पर स्पष्टीकरण दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, कुछ लोग जानबूझकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। नए प्रस्ताव से घरेलू और पीएम सूर्य योजना धारक प्रभावित नहीं होंगे। 

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर के वनमति में किसान सम्मान निधि की 19वीं किश्त जारी करने को लेकर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव को लेकर पूछे सवाल पर कहा, "घरेलू बिजली उपभोक्ताओं, पीएम सूर्याघर योजना के लिए आठ घंटे का नियम लागू नहीं है। कुछ लोग यहां जानबूझकर गलत सूचना फैला रहे हैं। इसमें घरेलू सौर पैनल कारगर नहीं होगा। दूसरी ओर, कुछ उद्योगों के पास अतिरिक्त बिजली होगी, यदि वे उसका उपयोग करना चाहें। तो जो भी पैसा है, तुम्हें मिल जाना चाहिए। इस उद्देश्य के लिए एक प्रस्ताव तैयार किया गया है।"

विरोध को दरकिनार नहीं करेंगे

शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विरोध और समर्थक का दौर चल रहा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस लगातार इसको लेकर किसानों से बातचीत कर रहे है। वहीं इसपर सीएम ने कहा, "कोल्हापुर के जनप्रतिनिधियों ने कोल्हापुर के किसानों की ओर से निवेदन दिया है। मुझे शक्तिपीठ महामार्ग को बनाने को कहा है।" मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, "हम कोल्हापुर वासियों के विरोध को दरकिनार मार्ग नहीं बनाएंगे। हम जमीनों को दोगुनी कीमत देकर जमीन लेंगे। हम इसे इस तरह से करने जा रहे हैं कि हर किसी को इसके लाभ बताकर उन्हें विश्वास में लिया जा सके।"