logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बंद पड़े कैमरों को किया जाए शुरू, बावनकुले ने कहा- सड़क और गलियों की हो सीसीटीवी से निगरानी


नागपुर: नागपुर शहर में पुलिस स्टेशनों की संख्या बढ़ने के बावजूद अपराध दर कम होती नहीं दिख रही है। आए दिन हत्या की घटनाएं सामने आ रही है। नागरिकों की सुरक्षा को लेकर शहर में सीसीटीवी लगाए गए हैं, लेकिन उसमें से कई बंद है। पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने बंद और खराब कैमरों को फिर से चालू करने का निर्देश प्रशासन को दिया। इसी एक साथ सड़कों, गलियों सहित शहर के सभी हिस्सों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से करने का आदेश दिया। 

शुक्रवार को नागपुर शहर व जिले के विभिन्न मुद्दों को लेकर पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने शुक्रवार को जिला योजना भवन के सभाकक्ष में समीक्षा बैठक की। बैठक में बावनकुले ने शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे को लेकर समीक्षा की। जहां मनपा आयुक्त डॉ.अभिजीत चौधरी ने शहर में लगे कैमरों की स्थिति बताई।

बैठक में बावनकुले ने कहा, शहर में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था को अपडेट करने की जरूरत है और इसके लिए फंड की कमी नहीं होने दी जाएगी। शहर के सभी इलाकों में नये सिरे से सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे। स्थानों का चयन इस प्रकार किया जाना चाहिए कि अधिकतम क्षेत्र कवर हो सके। यदि आवश्यक हो तो निजी क्षेत्रों में भी कैमरा पोल लगाए जाएं। 

नागरिकों में जनजागरण करने के लिए अभियान चलाने का निर्देश देते हुए  पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने यह भी कहा कि, शहर में खराब पड़े कैमरों के संबंध में प्रदेश के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री को पत्र भेजा जाएगा। बावनकुले ने कहा कि इसके साथ ही जल्द ही 'महाआईटी' अधिकारियों की एक बैठक भी आयोजित की जाएगी. उन्होंने शहर के नागरिकों के घरों में सीसीटीवी की पुलिस व्यवस्था से कनेक्टिविटी को सत्यापित करने का भी सुझाव दिया।