logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

राहुल गांधी के बयान को मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया बचकाना, कहा- इससे उनके चरित्र पर सवालिया निशान खड़ा हुआ?


मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा संपन्न हुए पांच महीने से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन विपक्षी पार्टियां अभी भी परिणामों को पचा नहीं पा रही हैं। कांग्रेस लगातार ईवीएम पर सवाल उठाकर नतीजों में हेर फेर का आरोप लगा रही है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर महाराष्ट्र चुनाव नतीजे पर सवाल उठाया और ईवीएम में छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया। राहुल के बयान को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बचाना बताया और यह भी कहा कि, उनके दिए ऐसे बयानों से उनके चरित्र पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है।

क्या कहा था राहुल गांधी ने?
राहुल गांधी ने अमेरिका के बोस्टन में भारतीय उद्यमियों और प्रवासियों के साथ बातचीत की। इस बार उन्होंने देश की चुनाव प्रणाली पर ही हमला किया। मैंने यह बात कई बार कही है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वयस्क मतदाताओं से अधिक लोगों ने मतदान किया। चुनाव आयोग ने हमें केवल शाम 5.30 बजे तक के आंकड़े दिए। लेकिन 6.5 मिलियन मतदाताओं ने शाम 5.30 बजे से 7.30 बजे के बीच वोट डाला। इतनी बड़ी संख्या में मतदान करना शारीरिक रूप से असंभव है। एक मतदाता को अपना वोट डालने में लगभग तीन मिनट का समय लगता है। यदि आप इसे ध्यान में रखें तो मतदान सुबह 2 बजे तक जारी रहा होगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ. हमने वीडियोग्राफी के लिए कहा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इतना ही नहीं, राहुल गांधी ने दावा किया था कि उन्होंने कानून में बदलाव किया है ताकि कोई वीडियोग्राफी की मांग न कर सके।

देश को बदनाम कर चुनाव नहीं जीते जातें
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष द्वारा दिए बयान की मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने निंदा की। मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने कहा, "यह बहुत ही दुख की बात है कि राहुल गांधी विदेश में जाकर अपने देश के प्रति, देश की संवैधानिक संस्था के प्रति इस प्रकार से झूठ फैलाने का प्रयास करते हैं। यह बहुत ही निंदनीय है। मेरे अनुसार बार-बार चुनाव हारने के बाद उनके ऊपर जो असर हुआ है उसी वजह से वे ऐसी हरकत कर रहे हैं। कोई भी देशभक्त इस प्रकार से अपने देश को विदेश में जाकर बदनाम नहीं करता है। राहुल गांधी जिस प्रकार का व्यवहार कर रहे हैं उससे उनके चरित्र पर एक सवालिया निशान खड़ा हो गया है। दुनिया भर में देश की बदनामी करके वे चुनाव नहीं जीत सकते हैं इससे उनका ही कद छोटा होता जाएगा।"

फडणवीस ने आगे कहा, "उन्होंने विदेश जाकर भारत को बदनाम किया, भारतीय लोकतंत्र को बदनाम किया। अगर विपक्षी पार्टी के नेता हमारे देश को बदनाम कर रहे हैं तो उन पर संदेह जताया जा रहा है। वे किसका एजेंडा लागू कर रहे हैं? दुनिया भर में घूमकर भारत को बदनाम करने से वोट नहीं बढ़ेंगे। वोट तभी मिलेंगे जब लोगों में विश्वास बढ़ेगा। लेकिन ऐसा करने के बजाय वे देश को बदनाम कर रहे हैं। महाराष्ट्र में हारे, दिल्ली में हारे, हरियाणा में हारे। यह बहुत बचकानी बात है।"