logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

चंद्रपूर जिला व लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की सफलता पर श्रेय की होड़, हंसराज अहीर के पोस्टरों ने मचाया राजनीतिक हलचल


-पवन झबाडे

चंद्रपुर: जिले और लोकसभा क्षेत्र में 2024 की विधानसभा चुनावों में भाजपा को बड़ी सफलता मिली है, लेकिन अब इस सफलता का असली श्रेय कौन लेगा, इसे लेकर भाजपा नेताओं के बीच होड़ मची हुई है। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष और पूर्व सांसद हंसराज अहीर ने चंद्रपुर शहर में लगाए गए बधाई होर्डिंग्स के जरिए 2014 में भाजपा द्वारा जीती गई विधानसभा सीटें, 2024 लोकसभा चुनाव में चंद्रपुर-अर्णी क्षेत्र में भाजपा की हार और 2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सफलता को रेखांकित किया है।

इन होर्डिंग्स के माध्यम से उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से यह बताने की कोशिश की है कि सुधीर मुनगंटीवार लोकसभा उम्मीदवार रहते हुए कैसे हार गए थे, जबकि हंसराज अहीर के लोकसभा उम्मीदवार और संसद रहते हुए 2014 मे भाजपा ने जीत हासिल की थी।

इससे यह साफ दिख रहा है कि हंसराज अहीर एक बार फिर सक्रिय होकर चंद्रपुर जिले और लोकसभा क्षेत्र में जिला और लोकसभा क्षेत्र के भाजपा पर अपनी पकड़ दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। उनके इन पोस्टरों ने भाजपा के आंतरिक समीकरणों में हलचल मचा दिया है और पार्टी के अंदर नई चर्चा को जन्म दे दिया है।