logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

चुनाव परिणाम के पहले कांग्रेस हुई सतर्क, जीतने वाले विधायकों को एयरलिफ्ट करने का प्लान; वडेट्टीवार को दी जिम्मेदारी


नागपुर: महाराष्ट्र्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Election 2024) में मतदान समाप्त होने के बाद कांग्रेस (Congress) सतर्क मोड़ पर चल रही है। मतदान  के बाद आये एग्जिट पोल को देखते हुए कांग्रेस ने अपने जिताऊ उम्मीदवार को संगठित करने का प्रयास शुरू कर दिया है। इसी के तहत पार्टी ने अपने नेताओं को एयरलिफ्ट करने की रणनीति बनाई है। जिसकी जिम्मेदारी कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार (Vijay Wadettiwar) को सौंपी है। 

लोकसभा चुनाव के समय विदर्भ में आये परिणाम में महाविकास अघाड़ी खासकर कांग्रेस को बड़ी उम्मीदें हैं। विदर्भ की सात सीटों पर कांग्रेस और उनके सहयोगियों को जीत मिली थी। लोकसभा तर्ज के बाद विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस को उसी तरह के परिणाम आने की उम्मीद है। कांग्रेस को उम्मीद है कि, विधानसभा चुनाव में उसे 35 से लेकर 38 सीटों पर जीत मिल सकती है। 

मतदान के बाद आये एग्जिट पोल में टक्कर दिखाई गई है। दोनों गठबंधनों में से किसी को भी जीत मिल सकती है। अपने अनुमान और एग्जिट पोल को देखते हुए कांग्रेस ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। जिसके तहत पार्टी ने विजय वडेट्टीवार को जिताऊ उम्मीदवार के साथ संपर्क रखने और चुनावी नतीजे आने के बाद उन्हें संगठित करने की जिम्मेदारी दी है। 

मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस ने 23 नवंबर को नतीजे आने के बाद कांग्रेस ने अपने विधायकों को एक साथ रखने के लिए उन्हें एयरलिफ्ट करने का प्लान बनाया है। भाजपा उन विधायकों तक न पहुंच सके और सरकार बनाने में कोई कठिनाई न आये इसके लिए उन्हें पहले ही सुरक्षित स्थान पार ले जाने का तय किया गया है। अगर  अघाड़ी को बहुमत मिलता है या सरकार बनने की स्थिति में आती है तो कांग्रेस अपने विधायकों को विशेष विमान से सुरक्षित स्थान पर ले जाएगी।