logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

NEET परीक्षा केंद्र विवाद पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, नाना पटोले और विजय वडेट्टीवार ने जमकर की आलोचना


नागपुर: नीट परीक्षा को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। नागपुर के एक छात्र को परीक्षा केंद्र अबू धाबी आवंटित किए जाने के मामले पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा है। नाना पटोले और विजय वडेट्टीवार ने परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

इस मामले पर नाना पटोले ने कहा, “हम सबने देखा है कि राहुल गांधी ने यह मुद्दा उठाया है। हमने कई उदाहरण देखे हैं कि नरेंद्र मोदी सरकार कैसे छात्रों की ज़िंदगी के साथ खेल रही है। नागपुर के एक छात्र को अबू धाबी में एग्जाम सेंटर दिया गया। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट के ज़रिए यह मुद्दा उठाया है।”

वहीं, कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने भी इस मामले पर सरकार और शिक्षा मंत्री की जमकर आलोचना की है। वडेट्टीवार ने कहा, धर्मेंद्र प्रधान को उनके पद पर बनाए रखना चाहिए और NEET का एग्जाम विदेश में कराना चाहिए। देश में पेपर लीक हो रहे हैं। शायद धर्मेंद्र प्रधान को इसके लिए कोई एक्सपेरिमेंट करना चाहिए था। धर्मेंद्र प्रधान जैसे बेवकूफ ने सोचा होगा कि हमारी क्षमता इसे हैंडल करने की नहीं है तो चलो यह नया प्रयोग करके देखते हैं। 

वडेट्टीवार ने आगे कहा कि किसी को विदेश भेजकर वहां परीक्षा कराने में ऐसी क्या भूमिका होगी? शिक्षा क्षेत्र कभी इतनी बुरी हालत में नहीं रहा। छोटे-छोटे बच्चे आत्महत्या कर रहे हैं। फिर भी सरकार को शर्म नहीं आती। ऐसी घटनाएं तब होती हैं जब सरकार ने अपनी शर्म बेच दी होती है और सिस्टम को खत्म कर दिया होता है।