logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

कांग्रेस कर सकती है सिर्फ दुष्प्रचार, देश का विकास नहीं: सुधीर मुनगंटीवार


यवतमाल: वणी में आयोजित महायुति की बैठक में सुधीर मुनगंटीवार कांग्रेस की कठोर आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहे कितनी भी कोशिश कर ले, देश का विकास नहीं कर सकती। देश का विकास करने की ताकत केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ दुष्प्रचार कर सकती है, देश का विकास नहीं कर सकती। 

कन्नमवार सभागार में चेंबर ऑफ कॉमर्स और शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों की एक बैठक आयोजित की गई थी, जहां मुनगंटीवार बोल रहे थे. आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि 'र' से शुरू होने वाले अक्षर राम के 'र' से शुरू होने से रावण के अत्याचार का अंत हुआ. 

उन्होंने कहा, “यह इतिहास है कि "क" से शुरू होने वाले कंस का अत्याचार "क" अक्षर से कृष्ण ने समाप्त किया था। उन्होंने कि ऐसा लग रहा है कि "क" अक्षर से शुरू होने वाली कांग्रेस को "क" अक्षर वाले महायुति के कार्यकर्ता ख़त्म कर देंगे.”