logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

कांग्रेस, चीन, NewsClick सभी भारत विरोधी गर्भनाल का हिस्सा: अनुराग ठाकुर


नई दिल्ली: न्यूज़क्लिक (News Click) मीडिया पोर्टल का मुद्दा आज लोकसभा में उठा. बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने न्यूज़ क्लिक को देश विरोधी बताते हुए दावा किया कि इसे चीन से फंडिंग मिल रही है. इसके साथ ही उन्होंने इस मीडिया पोर्टल पर चीनी फंडिंग के जरिए सरकार के खिलाफ माहौल बनाने का भी आरोप लगाया. इतना ही नहीं निशिकांत ने इस मुद्दे पर कांग्रेस की भी आलोचना की.

इसके बाद केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मुद्दे पर टिप्पणी की. ठाकुर ने बताया कि न्यूयॉर्क टाइम्स जैसे समाचार पत्र भी स्वीकार कर रहे हैं कि नेविल रॉय सिंघम और उनका न्यूज़ क्लिक पोर्टल चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) का एक खतरनाक हथियार है और दुनिया भर में चीन के राजनीतिक एजेंडे को बढ़ावा दे रहे हैं.

ठाकुर ने आगे कहा कि कांग्रेस की 'मोहब्बत की दुकान' का संबंध न्यूज क्लिक से है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की नकली 'मोहब्बत की दुकान' में चीनी सामान साफ देखा जा सकता है.

ठाकुर ने बताया, “2021 में हमने न्यूज़क्लिक को बेनक़ाब किया कि कैसे विदेशी दुष्प्रचार भारत के खिलाफ है. इस भारत विरोधी अभियान में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल उनके समर्थन में आए. चीनी कंपनियां नेविल रॉय सिंघम के माध्यम से न्यूज़क्लिक को फंडिंग कर रही थीं लेकिन उनके सेल्समैन भारत के कुछ लोग थे, जो उनके खिलाफ कार्रवाई होने पर उनके समर्थन में आ गए.”