logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बारामती सीट पर कांग्रेस का दावा, वडेट्टीवार बोले- महाविकस अघाड़ी में इसको लेकर करेंगे बात


नागपुर: लोकसभा चुनाव के पहले ही महाविकास अघाड़ी में सीटों को लेकर तेरा मेरा शुरू हो गया है। शरद पवार की पारंपरिक सीट बारामती पर कांग्रेस ने दावा कर दिया है।  विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि, “कांग्रेस कार्यकर्ताओं की इक्छा है कि, इस सीट पर पार्टी चुनाव लड़े। इसको लेकर  हम महाविकस अघाड़ी नेताओं के साथ बैठक करेंगे और इसपर बातचीत करेंगे।” 

वडेट्टीवार ने कहा, “महाविकास अघाड़ी की तीनों पार्टियां सीटों की समीक्षा कर रही हैं। जिन सीटों पर जीत पक्की है, उन पर पार्टी के तीनों नेता मिलकर फैसला करेंगे।” इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, “हम उस समय की स्थिति के आधार पर निर्णय लेंगे।”

पार्टी नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि अजित पवार ने एनसीपी के दिग्गज नेता को तोड़कर बीजेपी के साथ मिलकर अलग गढ़ बना लिया है। फिर भी शरद पवार अजित पवार को मिलने का समय देते रहते हैं। 11 अगस्त को अजित पवार ने पुणे में उद्योगपति अतुल चोरडिया के आवास पर अपने चाचा शरद पवार से मुलाकात की।