logo_banner
Breaking
  • ⁕ महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक: विदर्भ-मराठवाड़ा में 44°C के पार पहुंचा पारा, अब बेमौसम बारिश और आंधी का अलर्ट ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल पटेल का विरोधियों को दोटूक- "अभी 2026 चल रहा है, 2029 का रण अभी दूर", पवार परिवार का भी माना आभार ⁕
  • ⁕ 17 लाख सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे शिक्षक और कर्मी ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'गाली' कांड पर झुके शिवसेना विधायक संजय गायकवाड, जताया खेद; पर शिवाजी महाराज के 'सम्मान' पर अब भी अडिग ⁕
  • ⁕ 'हाई प्रोफाइल LSD' नशे की चपेट में संतरा नगरी; पढ़ाई छोड़ ड्रग्स बेच रहे थे छात्र, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: डी-लिमिटेशन पर कांग्रेस आक्रामक “नारी शक्ति विधेयक का विरोध नहीं, BJP फैला रही फेक नैरेटिव” ⁕
  • ⁕ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा-'4 बच्चे पैदा करें, एक RSS को दें'; कॉर्पोरेट जिहाद को लेकर गोविंददेव गिरी ने दी तीखी चेतावनी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

कांग्रेस ने राहुल गांधी की तुलना छत्रपति शिवाजी महाराज से की, भाजपा ने विरोध में किया प्रदर्शन


नागपुर: कांग्रेस नेताओं ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की तुलना छत्रपति शिवाजी महाराज से की है। कांग्रेस नेताओं की इस तुलना से भारतीय जनता पार्टी भड़क गई है। इसी को लेकर बुधवार को भाजपा युवामोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बड़कास चौक पर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसी के साथ कांग्रेस नेताओं से बयान पर माफ़ी मांगने की मांग भी की। 

महाराष्ट्र और देश का किया अपमान

इस दौरान शिवानी दाणी ने कहा कि, "कांग्रेस नेताओं की राहुल गांधी की तुलना महाराज छत्रपति शिवाजी महाराज से उनका अपमान किया है। इसको लेकर कांग्रेस पार्टी को महाराष्ट्र और देश से माफ़ी मांगनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो उनके खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

महाराष्ट्र युवामोर्चा महासचिव शिवानी दाणी की अगुवाई में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवामोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिसमें शहर अध्यक्ष परेन्द्र पटले, दीपांशु लिंगायत, राहुल खंगार सहित युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।