logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

विकास निधि को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा के कपडे और कटोरा लेकर आम सभा में पहुंचे शैलेश पांडे


नागपुर: नागपुर मनपा में विकास निधि को लेकर विपक्ष सत्तापक्ष पर हमलावर है। कांग्रेस पार्षद शैलेश पांडे ने सत्तापक्ष पर सवाल उठाते हुए विपक्षी पार्षदों को विकास निधि नहीं देने और दूसरी तरफ मनपा का पैसा बर्बाद करने का आरोप लगाया।

नागपुर मनपा में भाजपा की सत्ता लौटने के बाद से ही कांग्रेस लगातार सत्तापक्ष पर खर्च को लेकर सवाल उठा रही है। समिति अध्यक्षों के पदग्रहण के बाद मारबत उत्सव पर खर्च हुए करीब दो करोड़ रुपये को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल रखा है।

इसी मुद्दे को लेकर आयोजित आमसभा में कांग्रेस पार्षद शैलेश पांडे कमल के निशान वाले कपड़े पहनकर और हाथ में कटोरा लेकर पहुंचे। पांडे ने मनपा के खर्च को लेकर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि विपक्षी पार्षदों को विकास कार्यों के लिए निधि नहीं दी जा रही है, जबकि दूसरी तरफ मनपा का पैसा बर्बाद किया जा रहा है।

पांडे ने इसी अंदाज में सत्तापक्ष और मनपा प्रशासन के खर्च पर सवाल खड़े किए। इस दौरान उनके पहनावे को लेकर सत्तापक्ष के नेताओं ने आपत्ति जताई और उनके आचरण का विरोध किया। देखते ही देखते सदन में जोरदार हंगामा शुरू हो गया।

मारबत उत्सव के दो करोड़ रुपये के खर्च का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस ने विपक्षी पार्षदों को निधि नहीं मिलने और मनपा के पैसे की कथित बर्बादी पर सत्तापक्ष से जवाब मांगा।