logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

अबू आजमी के वक्तव्य पर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार की प्रतिक्रिया, कहा - भाजपा और आजमी एक ही सिक्के के दो पहलू


नागपुर: समाजवादी पार्टी के नेता अबू आज़मी के वारकरी समुदाय को लेकर दिए विवादित बयान की हर तरफ से आलोचना हो रही है। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवर ने अबू आजमी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें सलाह दी है कि ऐसी वक्तव्य नहीं करने चाहिए। इसी के साथ विजय वडेट्टीवार ने यह भी कहा कि अबू आज़मी और भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।

वडेट्टीवार ने कहा, “अबू आज़मी और भाजपा एक सिक्के के दो पहलू हैं। यह तय है कि अबू आज़मी एक बात छेड़ेंगे और भाजपा हिंदू-मुस्लिम संघर्ष भड़काएगी। अबू आज़मी भाजपा के इशारे पर यह बयान दे रहे हैं। यह मेरा स्पष्ट आरोप है।”

कांग्रेस नेता ने आगे कहा, “अबू आज़मी ने किसी के दबाव में आकर ऐसा बयान दिया होगा, इसलिए मुझे लगता है कि यह वारकरी के संदर्भ में दिया गया। यह जानबूझकर हिंदू-मुस्लिम विवाद को पुनः स्थापित करने के लिए किया गया था और इस केवल भाजपा के लाभ के लिए ही किया गया।” 

देखें वीडियो: