logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कांग्रेस ने देवेंद्र फडणवीस पर लगाया बड़ा आरोप, वीडियो शेयर कर कहा - नामांकन रैली में हुआ सरकारी कर्मचारियों का इस्तेमाल


नागपुर: शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले नामांकन रैली निकाली गई जिसमें जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया गया। फडणवीस की इस नामांकन रैली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, चंद्रशेखर बावनकुले सहित बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए। अब महाराष्ट्र कांग्रेस ने एक्स पर एक वीडियो साझा कर आरोप लगाया है कि फडणवीस की नामांकन रैली में भीड़ इकट्ठा करने के लिए ड्यूटी पर तैनात एनएमसी, एनआईटी कर्मचारियों का उपयोग किया गया था।  

महाराष्ट्र कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर वीडियो साझा का लिखा, “नागपुर में देवेंद्र फड़णवीस की नामांकन रैली में भीड़ इकट्ठा करने के लिए ऑन ड्यूटी एनएमसी, एनआईटी कर्मचारियों का उपयोग… अपने स्वार्थ के लिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करने की भ्रष्ट युति सरकार की पुरानी आदत को अब जनता ही तोड़ेगी!”

कांग्रेस के इस बड़े दावे के बाद, देवेंद्र फडणवीस की रैली में भीड़ एकट्ठा करने के लिए सरकारी कमर्चारियों के इस्तेमाल के आरोप का अब भाजपा क्या उत्तर देती है इस बात का इंतजार है।