logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

कांग्रेस मंत्री ने श्री कृष्ण को लेकर की विवादित टिप्पणी, प्रज्वल रेवन्ना से की तुलना


बंगलुरु: जेडीएस नेता प्रज्वाल रेवन्ना (Prajwal Rewanna) को लेकर कर्नाटक की राजनीति गरमाई हुई है। प्रज्वाल के सेक्स टेप सामने आने के बाद विपक्षी कांग्रेस (Congress) भाजपा (BJP) सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narnedra Modi) पर हमलावर है। इसी बीच कर्नाटक सरकार में मंत्री रामप्पा तिम्मापुर (Ramappa Timmapur) ने विवादित बयान दे दिया है। रामप्पा ने प्रज्वल रेवन्ना की तुलना भगवान श्री कृष्ण (Lord Krishna) से कर दी है। कांग्रेस मंत्री के बयान सामने आते ही भाजपा हमलावर हो गई है। 

सिद्धारमैया सरकार में आबकारी मंत्री रामप्पा ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, "रेवन्ना की गंदी सोच इस देश में कहीं नहीं देखी गई। शायद वे इसे गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं। पुराणों में भगवान श्रीकृष्ण के साथ स्त्रियाँ भी भक्ति भाव से रहती थीं। शायद प्रज्ज्वल रेवन्ना श्री कृष्णा का भी रिकॉर्ड तोड़ना चाहते थे।"

कांग्रेस और हिंदुत्व एक साथ नहीं आ सकते

रामप्पा के बयान से अब विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी नेता मोहन कृष्णा ने आलोचना करते हुए कहा कि जब से कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी किया है, तभी से उसका दिवालियापन दिख रहा है। अब वे सनातन धर्म का मजाक उड़ा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि रामप्पा तिम्मापुर का बयान बेहद शर्मनाक है और हिंदू धर्म के देवताओं का अपमान करने के लिए उन्हें तुरंत कैबिनेट से बर्खास्त किया जाना चाहिए। एक्स पर पोस्ट करते हुए मोहन कृष्णा ने कहा कि एक बार फिर ये साबित हो गया कि कांग्रेस और हिंदुत्व एक साथ नहीं आ सकते।