logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कांग्रेस पार्टी ने दूसरी लिस्ट की जारी, विदर्भ से 17 उम्मीदवारों के नाम शामिल, दक्षिण नागपुर से गिरीश पांडव को फिर मिला मौका


नागपुर: विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है।  कांग्रेस पार्टी ने पहले 48 उम्मीदवारों को टिकट दिया था, जिसमें विदर्भ की 17 सीट से उम्मीदवारों का नाम शामिल है। अब पार्टी ने दूसरी लिस्ट में 23 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है, जिसमें विदर्भ की 13 सीट शामिल हैं।  

दूसरी लिस्ट के मुताबिक नागपुर शहर से किसी को टिकट नहीं मिला है। दक्षिण नागपुर से गिरीश पांडव को पार्टी ने टिकट दिया है। जबकि नागपुर ग्रामीण से भी दो सीट सावनेर और कामठी से भी उम्मीदवार का नाम तय किया गया है। खास बात तो ये है कि विदर्भ की जिन 13 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है उनमें सबसे अधिक यवतमाल जिले के चार सीट शामिल हैं।  

पार्टी ने अपने पुराने नेता गिरीश पांडव को ही इस बार भी दक्षिण नागपुर से उम्मीदवारी दी है। वहीं, सावनेर विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ नेता सुनील केदार की पत्नी अनुजा केदार को टिकट मिला है। कामठी से सुरेश भोयर को ही इस बार भी चुनावी दंगल में उतारा है। जबकि भंडारा शहर सीट से पूजा ठवकर को पार्टी ने मौका दिया है। अर्जुनी-मोरगांव सीट से दलीप बंसोड़ और आमगांव से राजकुमार पुरम को मौका मिला है।    

कांग्रेस पार्टी ने रालेगांव से वसंत पुरके, यवतमाल से अनिल मंगुलकर, आर्णी विधानसभा से जीतेन्द्र मोघे और उमरखेड से साहेबराव कांबले को टिकट दिया है। वर्धा से शेखर शेंडे को खड़ा किया गया है। दूसरी ओर अकोट से महेश गंगाणे, जलगांव जामोद से स्वाति वाकेकर को उम्मीदवार बनाया गया है। 

देखें वीडियो: