logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

चुनावी परिणाम के खिलाफ कांग्रेस पहुंची बॉम्बे हाईकोर्ट, धांधली का आरोप लगाते नागपुर बेंच में याचिका की दायर


नागपुर: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Election) के परिणाम जारी हुए लगभग एक महीने से ज्यादा का समय बीत चूका है, लेकिन अभी तक कांग्रेस पार्टी (Congress) चुनाव में हुई उसकी हार को स्वीकार नहीं कर पाए हैं। कभी ईवीएम में गड़बड़ी तो कभी वोटिंग लिस्ट में धांधली करने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं अब कांग्रेस उम्मीदवार परिणाम के खिलाफ अदालत पहुंच गए हैं। चुनाव में हारने वाले कई कांग्रेस उम्मीदवारों ने बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच (Bomaby High Court Nagpur Division) में याचिका दायर की है। जिसमें उन्होंने चुनाव आयोग (Election Commission of India) पर कई संगीन आरोप लगाए हैं।

ज्ञात हो कि, 20 नवम्बर को आये चुनावी परिणाम में महायुति की प्रचंड जीत मिली थी। भाजपा की अगुवाई वाले गठबंधन ने राज्य की 288 सीटों में से 232 सीटों पर जीत मिली थी। जिसमें भाजपा सबसे ज्यादा 132 सीट जितने में कामयब हुई थी। वहीं महाविकास अघाड़ी 46 सीटों पर सिमट गई थी।चुनाव में महायुति की प्रचंड जीत और महाविकास आघाडी की हार के बाद से चुनाव प्रक्रिया पर विपक्ष सवाल उठा रहा है। खास कर कई सीट पर महाविकास आघाडी के वरिष्ठ नेता भी इस बार चुनाव में अपने गढ़ में हार गए, जिससे विपक्ष बार-बार सत्ताधारी गठबंधन को घेर रहे है। 

इन उम्मीदवारों ने दायर की याचिका 

चुनाव परिणाम के खिलाफ याचिका दायर करने में पूर्व मंत्री और तिउसा विधानसभा सीट से चुनाव हारने वाली यशोमति ठाकुर, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने चुनाव लड़े प्रफुल्ल गुडधे पाटिल, राजेंद्र शिंगणे, राजुरा सीट से चुनाव हारे सुभाष धोटे, शेखर शेंडे, बल्लारपुर सीट के संतोष रावत, गिरीश पांडव और सतीश वारजूरकर शामिल है। विधानसभा चुनाव पर आक्षेप उठाते हुए याचिका दाखिल करने का अंतिम दिन सोमवार को है, ऐसे में  अब ये देखना होगा कि हाईकोर्ट इस याचिका को स्वीकार करता है या नहीं।

याचिका में लगाई कई आरोप 

कांग्रेस उम्मीदवारों द्वारा दायर याचिका में याचिका में चुनाव प्रक्रिया से जुड़े नियमों का पालन न करने, मतदान प्रतिशत में वृद्धि, फर्जी मतदान, मतदाता सूची में गड़बड़ी और ईवीएम से छेड़छाड़ जैसे 25 मुद्दों को कारण बताया गया है। कांग्रेस नेताओं ने अदालत ने चुनाव को रद्द करने और दोबारा चुनाव कराने की मांग की है। यही नहीं कांग्रेस नेता यशोमति ठाकुर ने मुख्यमंत्री कार्यालय से याचिका को दायर करने से रोकने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।