logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कांग्रेस ने दक्षिण नागपुर पर शिवसेना के दावे को किया ख़ारिज, अभिजीत वंजारी बोले- वो हमारी पारंपरिक सीट


नागपुर: दक्षिण नागपुर विधानसभा सीट को लेकर कॉग्रेस और शिवसेना के बीच पेंच फंसा हुआ है। शिवसेना लगातर दक्षिण नागपुर की सीट पर अपना दावा कर रही है। वहीं कांग्रेस इसे छोड़ने को तैयार नहीं है। इसी बीच कांग्रेस ने उद्धव गुट को दो टूक कह दिया है कि, वह दावे को नहीं मानेंगे। विधायक अभिजीत वंजारी ने कहा कि, "यह सीट कांग्रेस की पारंपरिक सीट है। यहाँ से हमेशा कांग्रेस का उम्मदीवार जीतता आया है इसलिए हम सीट को नहीं छोड़ेंगे।"

सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए वंजारी ने कहा कि, "सभी पार्टियों को टिकट मांगने का हक़ है। भले ही वह सहयोगी पार्टी ही क्यों न हो। जिस विधानसभा में किस पार्टी की क्या स्थिति है यह जानना सबसे जरुरी है। अगर यह जानकार बटवारा होता है निश्चित महाविकास अघाड़ी की विदर्भ में अच्छे जीत मिल सकती है।"

उन्होंने आगे कहा, "दक्षिण नागपुर पारंपरिक तौर पर कांग्रेस की सीट रही है। जब से सीट बनी है तब से यहाँ से कांग्रेस की सीट रही है। कार्यकर्ता यही चाहते हैं हमारी सीट होने के कारण इसे कांग्रेस को ही मिलना चाहिए। उद्धव गुट की मांग पर वंजारी ने कहा कि, "राजनीति में इफ एंड बट होता नहीं है। सीधा है कौन लड़ेगा कौन नहीं लड़ेगा। यह साफ़ रहता है।" इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, हम आलाकमान से मांग करेंगे की वह विदर्भ की अधिकतर सीटों पर कांग्रेस का उम्मीदवार खड़ा हो।"