logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

वेरायटी चौक पर कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन, बर्डी पुलिस स्टेशन का किया घेराव, अनिल बोंडे और गायकवाड़ पर मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग


नागपुर: राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी देने वाले शिवसेना और भाजपा नेताओं का निषेध करते हुए नागपुर में कांग्रेस सड़क पर उतर गई है। गुरुवार को कांग्रेस नेता विलास मुत्तेमवार और विकास ठाकरे के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार आंदोलन कर विवादित वक्तव्य देने वाले नेताओं पर कार्रवाई करने की मांग की।  

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा आरक्षण पर दिए गए वक्तव्य के खिलाफ बयानबाजी का सिलसिला लगातार जारी है। पहले भाजपा नेता रवनीत बिट्टू ने विवादित बयान दिया, उसके बाद शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ और अब भाजपा सांसद डॉ अनिल बोंडे के बयान से नया बखेड़ा खड़ा हो गया है। अब कांग्रेस सड़क पर उतरकर इन नेताओं पर कार्रवाई की मांग कर रही है। 

नागपुर के वेरायटी चौक पर कांग्रेस ने जोरदार नारेबाजी करते हुए आंदोलन किया। कार्यकर्ताओं ने बर्डी पुलिस स्टेशन का घेराव किया और नारेबाजी करते रहे। इतना ही नहीं कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता तो बीच सड़क पर लेट गए और रास्ता रोकने की भी कोशिश की। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने पुलिस थाना में जाकर दोनों नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।