logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

अमरावती में कांग्रेस वर्सेज कांग्रेस: यशोमति ठाकुर के आरोप पर हर्षजीत का पलटवार, कहा- मुझे बदनाम करने की साजिश


अमरावती/नागपुर: अमरावती विधान परिषद चुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी के भीतर एक बहुत बड़ा सियासी घमासान शुरू हो गया है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री यशोमती ठाकुर और पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार हर्षजीत देशमुख के बीच आरोप-प्रत्यारोप की तीखी जंग छिड़ गई है, जिसने अमरावती की राजनीति में भूचाल ला दिया है।

दरअसल, कांग्रेस उम्मीदवार हर्षजीत देशमुख के अचानक अस्पताल में भर्ती होने के बाद, यशोमती ठाकुर ने उन पर बेहद गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ऐसी चर्चा है कि देशमुख 15 से 20 करोड़ रुपये लेकर 'मैनेज' हो गए हैं और चुनाव से पीछे हट रहे हैं।

'मुझे बदनाम करने की साजिश'-हर्षजीत देशमुख
यशोमती ठाकुर के इस गंभीर आरोप पर अस्पताल से ही जोरदार पलटवार करते हुए हर्षजीत देशमुख ने कहा, "मैंने कोई सौदा या व्यवहार नहीं किया है। उल्टा मेरी बदनामी करके परोक्ष (indirect) रूप से सामने वाली पार्टी (भाजपा) को फायदा पहुँचाने और मुझे चुनाव से हटने पर मजबूर करने के लिए यह एक बड़ा षड्यंत्र रचा जा रहा है।"

देशमुख ने आगे कहा कि जब वह बीमार हैं, तब उनका हाल-चाल पूछने के बजाय उन पर इस तरह के झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने सवाल उठाया कि पार्टी की एक सीनियर नेता इस तरह के आरोप लगाकर खुद अपनी ही पार्टी की छवि खराब क्यों कर रही हैं?

'अगर दम है तो मैदान में आओ'-यशोमती ठाकुर
देशमुख के इस बयान के बाद यशोमती ठाकुर और भी आक्रामक हो गईं और उन्होंने उन्हें खुली चुनौती दे दी। ठाकुर ने कहा, "हर्षजीत देशमुख को अगर चुनाव लड़ना है, तो उन्हें आम लोगों से और हमसे संवाद रखना चाहिए। हम सब उनके साथ खड़े थे और कांग्रेस के 77 पार्षदों से उनका परिचय भी करवाया था। ऐसे में अचानक प्रचार छोड़कर गायब हो जाना क्या दिखाता है?"

उन्होंने आगे कहा, "अभी भी वक्त गया नहीं है। अगर दम है, हिम्मत है, तो मैदान में आओ और प्रचार में लगो। सिर्फ डिजिटल प्रचार से चुनाव नहीं लड़े जाते, मतदाताओं से व्यक्तिगत रूप से मिलना पड़ता है। चुनाव में अभी समय बाकी है, अगर सच में लड़ना है तो सामने आओ।"

अंदरूनी कलह से भाजपा को फायदे की आशंका
यशोमती ठाकुर ने दावा किया कि हर्षजीत देशमुख के जो भी बयान सामने आ रहे हैं, वे सब विपक्ष को फायदा पहुँचाने वाले हैं। इस हाई-प्रोफाइल अंदरूनी लड़ाई ने अमरावती विधान परिषद चुनाव को बेहद दिलचस्प और तनावपूर्ण बना दिया है।