logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Assembly Election 2024: नागपुर से कांग्रेस फूंकेगी प्रचार का बिगुल, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे छह नवंबर को करेंगे संविधान सम्मेलन


नागपुर: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Election) में नामांकन की अवधी समाप्त होने के बाद अब प्रचार शुरू हो गया है। तमाम राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों ने अपने पक्ष को जनता को करने का काम शुरू कर दिया है। कांग्रेस पार्टी (Congress) आगामी छह नवंबर को नागपुर में संविधान सम्मेलन का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) शामिल होंगे। इस कार्यक्रम से कांग्रेस पार्टी राज्य में अपने चुनाव प्रचार की आधिकारिक शुरुआत करेगी।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने किया कमाल

विदर्भ एक समय कांग्रेस का गढ़ माना जाता था। हालांकि, 2009 के बाद यह उससे छिटक कर भाजपा के पास चला गया था। न केवल विदर्भ बल्कि नागपुर भाजपा को वह गढ़ बन चूका है जिसपर सेंध लगाना मुश्किल है। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपनी पुरानी जमीन फिर पा ली। नागपुर की रामटेक लोकसभा सीट सहित विदर्भ की सात सीटों पर कांग्रेस और महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवारों को जीत मिली थी। अकेले कांग्रेस ने छह सीट पर जीती मिली थी।

बड़े भाई की भूमिका में कांग्रेस 

लोकसभा चुनाव में मिली जीत के बाद कांग्रेस उत्साह से भरी हुई है। लोकसभा चुनाव में जहां कांग्रेस छोटा भाई था, वहीं विधानसभा चुनाव में वह बड़े भाई की भूमिका में हैं। गठबंधन में कांग्रेस ने 104 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। वहीं कई सीटों पर मित्रता वाली लड़ाई भी लड़ी रही है। सबसे महत्वपूर्ण विदर्भ की 62 सीटों मेसे कांग्रेस अकेले 40 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस का अनुमान है कि, जिस तरह का परिणाम लोकसभा में आया वैसा ही विधानसभा में भी आएगा और कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर निकलेगी।