logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विधानसभा चुनाव: कांग्रेस महाविकास आघाडी के साथ ही लड़ेगी चुनाव, पटोले ने अलग-अलग चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर लगाया विराम


नागपुर: विधानसभा चुनाव के लिए सीट को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने स्पष्ट किया है कि पार्टी महाविकास अघाड़ी के नाम से ही चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी खाली सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

पाटोले ने कहा, “पार्टी संगठन में हर बिंदु पर संगठनात्मक कार्य होना चाहिए. कार्यकर्ताओं में उत्साह होना चाहिए, उसी के अनुरूप हमने राज्य की 288 सीटों पर उम्मीदवारों की मांग की है.” 

उन्होंने कहा, “हम उन सीटों पर अपना उम्मीदवार खड़ा करेंगे जो महाविकास अघाड़ी सीट आवंटन में योग्यता के आधार पर कांग्रेस के लिए छोड़ी जाएंगी. इसलिए पार्टी की तैयारी में कोई कमी नहीं है और इसका कहीं भी गलत मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए.”

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महाविकास अघाड़ी के सभी घटक दलों ने इसके अनुरूप तैयारी शुरू कर दी है. हालाँकि, हम सभी एक विचार लेकर आगे बढ़ रहे हैं. हम आगामी चुनाव महाविकास अघाड़ी के नाम पर लड़ेंगे. इस परिक्षण का किसी को भी गलत मतलब नहीं निकालना चाहिए.  

देखें वीडियो: