logo_banner
Breaking
  • ⁕ महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक: विदर्भ-मराठवाड़ा में 44°C के पार पहुंचा पारा, अब बेमौसम बारिश और आंधी का अलर्ट ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल पटेल का विरोधियों को दोटूक- "अभी 2026 चल रहा है, 2029 का रण अभी दूर", पवार परिवार का भी माना आभार ⁕
  • ⁕ 17 लाख सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे शिक्षक और कर्मी ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'गाली' कांड पर झुके शिवसेना विधायक संजय गायकवाड, जताया खेद; पर शिवाजी महाराज के 'सम्मान' पर अब भी अडिग ⁕
  • ⁕ 'हाई प्रोफाइल LSD' नशे की चपेट में संतरा नगरी; पढ़ाई छोड़ ड्रग्स बेच रहे थे छात्र, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: डी-लिमिटेशन पर कांग्रेस आक्रामक “नारी शक्ति विधेयक का विरोध नहीं, BJP फैला रही फेक नैरेटिव” ⁕
  • ⁕ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा-'4 बच्चे पैदा करें, एक RSS को दें'; कॉर्पोरेट जिहाद को लेकर गोविंददेव गिरी ने दी तीखी चेतावनी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Maharashtra Assembly Election: विदर्भ से कांग्रेस का सूपड़ा हुआ साफ़, केवल आठ सीटों पर मिली जीत, भाजपा ने जीती 40 सीट


नागपुर: विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आ गए हैं। जहां भाजपा की अगुवाई वाली महायुति सरकार को प्रचंड जीत मिली है। महायुति को जहाँ रिकॉर्ड 227 सीटों और आगे चल रही हैं, वहीं महाविकास अघाड़ी केवल 54 सीटों पर आगे हैं। विदर्भ की बात करें तो लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने वाली कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ हो गया है। कांग्रेस क्षेत्र की केवल आठ सीटों पर ही आगे चल रही है। वहीं भाजपा 40 सीटों पर आगे चल रही है। यही नहीं प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले अपनी सीट से पीछे चल रहे हैं। 

चुनाव आयोग द्वारा जारी आकड़ो के अनुसार,

क्रमशः पार्टी सीट 
1भाजपा 40
2कांग्रेस 08
3शिवसेना (शिंदे)05
4एनसीपी (अजित गुट) 04
5शिवसेना (उद्धव)04
6निर्दलीय 01

नागपुर जिले की आठ सीटों पर भाजपा

नागपुर जिले की बात करें तो यहाँ भाजपा को अच्छी जीत मिली है। न केवल ग्रामीण बल्कि शहरी इलाके में भी भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया है। दक्षिण-पश्चिम से देवेंद्र फडणवीस, कामठी से चंद्रशेखर बावनकुले, हिंगना से समीर मेघे, काटोल से चरण सिंह ठाकुर, सावनेर से आशीष देशमुख, पूर्व से कृष्ण खोपड़े, दक्षिण से मोहन मते, मध्य नागपुर से प्रवीण दटके को जीत मिली है। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार विकास ठाकरे पश्चिम नागपुर से, उत्तर नागपुर से नितिन राउत और उमरेड विधानसभा सीट से संजय मेश्राम को जीत मिली है। 

भंडारा जिले की तीन सीटों पर महायुति 

भंडारा जिले की तीनों सीटों पर महायुति को जीत मिली है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पाटोले अपनी साकोली विधानसभा सीट तक नहीं बचा पाए हैं। भाजपा के अविनाश ब्राह्मणकार ने उन्हें करीबी मुकाबले में हराया। भंडारा सीट और तुमसर सीट से शिवसेना और एनसीपी के वर्तमान विधायकों क्रमशः नरेंद्र भोंडेकर और राजू करेमोरे को जीत मिली है। 

गोंदिया जिले में महायुति का कब्ज़ा