logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

महाराष्ट्र के कांग्रेस कार्यकर्ता ख़ास हैं, राहुल गांधी ने कहा- किसी से डरने की जरुरत नहीं


नागपुर: कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर नागपुर में एक बड़ी बैठक का आयोजन किया गया. इस रैली को 'है तैयार हम' नाम दिया गया। इस कार्यक्रम में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत देशभर से कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। इस मौके पर राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, "महाराष्ट्र के कार्यकर्ता खास हैं।"

राहुल गांधी ने कहा, "हम भारत जोड़ो के मौके पर कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल चले। चार हजार किलोमीटर की यात्रा की। नफरत के बाजार में हमने प्यार की दुकान खोल ली। आपको भारत के लोगों से प्यार है। नफरत के बाज़ार में प्यार की दुकान खोलनी है तो आप कांग्रेसी हैं। मैं महाराष्ट्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं। क्योंकि आप खास हैं। मैं भारत जोड़ो यात्रा में चल रहा था। जैसे ही मैं महाराष्ट्र आया, मुझे एहसास हुआ कि यह कांग्रेस की भूमि है। राहुल गांधी ने कहा, इस धरती पर लोग कांग्रेस की विचारधारा को बिना बताए समझ जाते हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा, “जब हमारी लड़ाई शुरू हुई, तो वह महाराष्ट्र से थी। इसलिए हम यहां नागपुर आये हैं। आप शेर हैं। आपको किसी से डरना नहीं चाहिए। आप शेर हैं। आपके मन की लड़ाई आपकी विचारधारा की लड़ाई है। आप और हम मिलकर महाराष्ट्र और पूरा हिंदुस्तान।”

यह भी पढ़ें: