logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

युवक कांग्रेस में छिड़ा विवाद, न्याय पाने के लिए पदाधिकारी पहुंचे कोर्ट


नागपुर: नागपुर में युवक कांग्रेस में विवाद छिड़ गया है. यूथ कांग्रेस के 49 पदाधिकारियों पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के बाद अब संबंधित पदाधिकारियों ने यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल राउत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पदाधिकारियों अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास और राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु से नागपुर और रामटेक लोकसभा में निष्क्रिय रहे कुणाल राऊत को कारण बताओ नोटिस जारी करने की मांग की है।

युवक कांग्रेस के जिन 49 पदाधिकारियों ने कार्रवाई का मांग की है, उनमें से कुछ ने अपने सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र की शुरुआत कांग्रेस से ही की है. लेकिन पार्टी में हो रहे भेदभाव के चलते पदाधिकारियों ने इस कार्रवाई की मांग की है. इन पदाधिकारियों की शिकायत है कि जो नियम दूसरों के लिए वो प्रदेश अध्यक्ष के लिए क्यों नहीं? संगठन में विधानसभा अध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक सभी के लिए समान नियम होना चाहिए। उन्होंने भी कोई काम नहीं किया तो उनपर कार्रवाई क्यों नहीं? यह सवाल उठाते हुए ये पदाधिकारी अब न्याय पाने के लिए दिल्ली कोर्ट की शरण में पहुंचे हैं. 

संबंधित नोटिस जारी कर यह दिखाने का प्रयास किया गया कि पदाधिकारियों ने पार्टी विरोधी काम किया गया है. पदाधिकारियों ने उनकी छवि खराब करने की साजिश करने की बात का ज्ञान लेने की मांग की है.