logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कामगार वितरण योजना में हुआ भ्रष्टाचार! विधायक विकास ठाकरे ने लगाया आरोप, सदन में की जाँच की मांग


नागपुर: विधानसभा चुनाव के पूर्व राज्य भर में बांधकाम मंडल द्वारा निर्माण क्षेत्र से जुड़े मजदूरों और कामगारों को किट का वितरण किया गया था। जिसका मकसद निर्माण क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों की सहायता करना था। हालांकि, इस योजना पर पश्चिम नागपुर विधायक विकास ठाकरे ने  बड़ी अनियमितता का आरोप लगाया है। बुधवार को विधानसभा में मुद्दा उठाते हुए ठाकरे ने कहा कि, योजना के तहत उन लोगों को भी सामग्री वितरित की गई जो श्रमिक नहीं थे। इसी के साथ कांग्रेस विधायक ने योजना में भ्रष्टाचार होने का दावा करते हुए राज्य सरकार से जवाब माँगा है।

सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त लाभार्थियों की सूची का हवाला देते हुए ठाकरे ने कहा कि इस सूची में सूचीबद्ध अधिकांश लाभार्थी निर्माण श्रमिक नहीं हैं और उनका उनसे कोई संबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि इससे इस योजना के तहत भ्रष्टाचार उजागर हो गया है।