logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

दादा को सुबह, शाम दोनों समय शपथ लेने का अनुभव: एकनाथ शिंदे


मुंबई: महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के निर्धारित शपथ ग्रहण से पहले महाराष्ट्र में महायुति सरकार के ढाई साल पूरे होने पर संतोष व्यक्त किया। वहीं, पत्रकारों से बातचीत के दौरान अजीत पवार और एकनाथ शिंदे के बीच कल होने वाले शपथ ग्रहण को लेकर मजाकिया अंदाज में नोक झोंक भी देखने को मिली।

शपथ ग्रहण समारोह में एकनाथ शिंदे और अजीत पवार से उनके उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने का सवाल पूछे जाने पर अजीत पवार ने कह दिया “इनका शाम को पता चलेगा मैं तो कल शपथ लूंगा।”

अजीत पवार के ऐसा कहते ही सभी लोग ठहाके लगाने लगे। कुछ देर तक वहां मौजूद सभी लोग हंसते रहे। इसके बाद एकनाथ शिंदे ने कह दिया अजित दादा अनुभवी हैं उन्हें सुबह और शाम दोनों समय शपथ लेने का अनुभव है। इसके बाद वहां शुरू हंसी ठहाके और तेज हो गए। शिंदे और अजीत पवार के बीच की इस मजाकिया नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।