logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अक्टूबर महीने में लाड़ली बहनों को मिलेंगे 3000, उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने की बड़ी घोषणा


नागपुर: महायुति सरकार ने जब से लाड़ली बहना योजना की घोषणा की है। तब से वह लगातार चर्चा में बनी हुई है। सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, आम हो या ख़ास तमाम लोग योजना की बात कर रहा है। इसी बीच राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने योजना को लेकर बड़ी घोषणा की है। जिसके तहत अक्टूबर महीने में लाड़ली बहनों को 1500 के बदले 3000 रूपये दिए जायेंगे। 

उपमुख्यमंत्री फडणवीस अपने विधानसभा क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम नागपुर के जयताला में बांधकाम करने वाले लोगों को बांटे जाने वाली किट वितरण समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा महिलाओं और युवतियों को लेकर लाई योजनाओं की जानकारी दी। इसी दौरान बोलते हुए उन्होंने कहा कि, अपनी बहनों के लिए लाड़ली बहना योजना लाइ। जहां हर महिला को महीने के 1500 रुपये दिए जा रहे हैं। 

फडणवीस ने आगे कहा, "इस बार बहनों को अक्टूबर में 3000 रूपये दिए जायेंगे। अक्टूबर महीने के साथ नवंबर महीने का मिलने वाला पैसा भी इसी महीने दिया जाएगा। दिवाली के पहले भाइयों की तरफ से बहनों को यह तोहफा है।"