logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

MPSC अध्यक्ष एवं सचिव के इस्तीफे की मांग तेज, छात्रों ने सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग, कहा- नहीं माने तो होगा तेज आंदोलन


नागपुर: पेपर लीक को लेकर छात्रों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। छात्रों ने सरकार से जवाबदेही तय करने और महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष एवं सचिव के इस्तीफे की मांग की है। छात्रों ने सरकार को चेतवानी दी कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो नागपुर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं के पेपर लीक का मुद्दा गरमाया हुआ है। छात्र पेपर लीक में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और जिम्मेदारी तय करने की मांग कर रहे हैं। शनिवार को नागपुर के रवि भवन में छात्रों ने प्रेसवार्ता की।

इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग द्वारा ली गई परीक्षाएं और घोषित परिणामों में लापरवाही और अन्नमिताएं के गंभीर आरोप लगाए। छात्रों ने सरकार से आरोपों की गहन जांच करने और जिम्मेदारी तय करते हुए आयोग के अध्यक्ष सहित सचिव को उनके पद से हटाने की मांग की। छात्रों ने सरकार को चेतवानी दी कि, अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो तीव्र आंदोलन किया जाएगा।