logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

शिवसेना महायुति के साथ मिलकर लड़ेगी मनपा और निकाय चुनाव, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया ऐलान


नागपुर: महानगर पालिका चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। एक तरफ जहां प्रशासक द्वारा सम्बंधित मानपाओ में नए सिरे से प्रभाग रचना की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ राजनीतिक दल भी अपनी स्थिति मजबूत करने में लगे हुए हैं। इसी बीच शिवसेना नेता और राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आगामी चुनाव महायुति के साथ लड़ने की बात कही है। शिंदे ने कहा कि, हम सभी एक है और आगामी चुनाव महायुति मिलकर लड़ेगी और जीतेंगे। शनिवार को शिंदे नागपुर दौरे पर पहुंचे जहां प्रेस से बात करते हुए उन्होंने यह बात कही।