logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

दक्षिण-पश्चिम विधानसभा से देवेंद्र फडणवीस छठी बार जीते, लेकिन मार्जिन हुआ कम


नागपुर: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस छठी बार दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीता। फडणवीस ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार प्रफुल्ल गुडधे को 39,710 वोटो से हराया। फडणवीस को भले एक बडी जीत मिली हो लेकिन 2019 के मुकाबले 2024 में जीत का जो मार्जिन है उसमें 10 हजार वोटों की कम हुए हैं। 

2019 के विधानसभा चुनाव में फडणवीस को दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से कुल वोटो में से 109,237 वोट हासिल किया था। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार आशीष देशमुख 59,893 वोट ही ले पाए थे। कुल मतदान का 56.86 प्रतिशत लेते हुए 49,344 के मार्जिन से चुनाव जीता। 

2024 के चुनाव की बात करें तो इस बार पिछले के मुकाबले इस बार ज्यादा मतदान हुआ जिसका फायदा देवेंद्र फडणवीस को मिला। इस बार 129,401 मतदाताओं ने फडणवीस के पक्ष में मतदान किया। पिछले चुनाव के मुकाबले में इस बार 20,164 वोट ज्यादा मिला। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार गुड़धे 89,691 वोट ही हासिल कर पाएं। हालांकि, पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार कांग्रेस उम्मीदवार को 29,798 वोट ज्यादा मिले।

ज्यादा मतदान से दोनो को हुआ फायदा
छह महीने पहले हुए लोकसभा चुनाव में दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को 2019 के मुकाबले 35 हजार कम वोट मिला था। वोटो में आई कमी का मुख्य कारण लोकसभा चुनाव के समय आरक्षण को लेकर बने नैरेटिब, सितंबर 2023 में आई बाढ़ और उससे हुए नुकसान को माना गया। हालांकि, छह महीने में भाजपा द्वारा या कहें उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने नागरिकों की नाराजगी को दूर करने के कई प्रयास किया। जिसकी अधिकतर भरपाई तो हुई लेकिन फडणवीस अपने पिछले मार्जिन को बरकरार रखने में कामयाब नहीं हो पाए।  

हालांकि, छह महीने में भाजपा ने