logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

देवेंद्र फडणवीस ने पीएम मोदी को दी बधाई, बोले- '4399 दिन का कार्यकाल भारत की प्रगति का स्वर्ण काल'


मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को एक नया कीर्तिमान स्थापित करने पर बधाई दी है। फडणवीस ने कहा कि पीएम मोदी ने देश के सबसे लंबे समय तक कार्य करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 4,399 दिन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने इसे महज एक समय अवधि नहीं, बल्कि भारत की प्रगति का 'स्वर्ण काल' बताया है।

25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए: फडणवीस
प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "यह वह ऐतिहासिक दौर है जिसमें देश के 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। आज देश में सड़क, रेलवे, पोर्ट और एयरपोर्ट जैसे वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर का जाल बिछ चुका है।" उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतीय अर्थव्यवस्था ने ऊंची उड़ान भरी है और आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। किसानों के लिए सिंचाई सुविधाओं के विस्तार में केंद्र सरकार ने रिकॉर्ड फंड दिया है।

रक्षा निर्यात और डिजिटल क्रांति में भारत का डंका
मुख्यमंत्री ने 'आत्मनिर्भर भारत' का जिक्र करते हुए कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए दुनिया ने भारत की ताकत को देखा है। जो भारत कभी हथियारों का सबसे बड़ा आयातक (इंपोर्टर) हुआ करता था, आज वह हजारों करोड़ रुपये के आधुनिक हथियार दूसरे देशों को निर्यात (एक्सपोर्ट) कर रहा है। इसके साथ ही, यूपीआई (UPI) के जरिए भारत ने दुनिया को डिजिटल पेमेंट का बेहतरीन मॉडल दिया है, जिसे आज दुनिया के 30 से अधिक देश अपना रहे हैं। फडणवीस ने कहा कि पीएम मोदी ने देश के युवाओं के सपनों को नए पंख देने का काम किया है।

पीएम मोदी ने महाराष्ट्र को दिया बड़ा सहारा
महाराष्ट्र का विशेष उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य के विकास के लिए दिल खोलकर मदद की है। "केंद्र सरकार की आर्थिक मदद के कारण ही महाराष्ट्र के करीब 100 बांधों का काम पूरा हो सका। वधावन पोर्ट, नेशनल हाईवेज, मेट्रो नेटवर्क, नवी मुंबई एयरपोर्ट और मेट्रो-3 जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट्स जो कभी सिर्फ कागजों पर नजर आते थे, आज वे जमीन पर हकीकत बन चुके हैं। मैं महाराष्ट्र की जनता की ओर से प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त करता हूं।"