logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में गोदाम में लगी भीषण आग, दो से तीन वाहन जलकर खाक ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Amravati

कर्जमाफ़ी के लिए समिति का होगा गठन, रिपोर्ट के बाद निर्णय; बच्चू कडू से फ़ोन पर बात करते CM फडणवीस की घोषण, प्रहार प्रमुख ने आंदोलन समाप्त करने से किया इनकार


अमरावती: किसान कर्ज माफी सहित विविध मांगो को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे बच्चू कडू से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने फोन पर बात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने किसान कर्ज माफी को लेकर बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने किसानों के कर्ज माफ करने के लिए समिति का गठन करने और समिति में बच्चू काडू को शामिल करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि, जैसे ही समिति अपनी रिपोर्ट देगी उसके बाद कर्ज माफ पर निर्णय लिया जाएगा। शुक्रवार को जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बवानकुले कडू से मिलने मोझरी पहुंचे, जहां उन्होंने पहले प्रहार प्रमुख से उनका हालचाल पूछा इसके बाद मुख्यमंत्री से बात कराई। जहां मुख्यमंत्री ने इस बात की घोषणा की।

किसानों की सम्पूर्ण कर्जमाफी की मुख्य मांग को लेकर प्रहार जनशक्ति पार्टी के नेता और पूर्व विधायक बच्चू कडू द्वारा शुरू किए गए अन्न बहिष्कार आंदोलन का आज छठा दिन है। स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद बच्चू कडू अपने आंदोलन पर डटे हुए हैं। 


बवानकुले ने कहा, "बच्चू कडू की 17 मांगों को लेकर हम बैठक करेंगे, इस बैठक में विभाग के सभी मंत्री उपस्थित रहेंगे, बच्चू कडू भी इस बैठक में उपस्थित रहेंगे। दिव्यांगों के लिए अनुदान में वृद्धि के बारे में उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को अनुदान देते समय इसे बजट में लाना होता है, इसलिए इसे आगामी सत्र में पेश किया जाएगा। इसे कितना बढ़ाना है, इसका निर्णय मुख्यमंत्री, दोनों उपमुख्यमंत्री और बच्चू कडू करेंगे।"

बच्चू कडू ने समग्र ऋण माफी पर जोर दिया

इस दौरान किसानों की कर्जमाफी के बारे में बात करते हुए चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि जब किसानों की कर्जमाफी पर चर्चा हुई तो मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्जदार किसानों की पूरी जानकारी जुटाई जाएगी और उसका डेटा इकट्ठा किया जाएगा और फिर समाधान निकाला जाएगा। हालांकि, इसके तुरंत बाद जब बच्चू कडू ने मौजूद किसानों से पूछा कि क्या वे इस फैसले से सहमत हैं तो सभी ने कहा कि वे इस फैसले से सहमत नहीं हैं और पूरी कर्जमाफी की मांग की है।

नये ऋण उपलब्ध कराने के लिए कैबिनेट में चर्चा करेंगे

बच्चू कडू ने कहा कि जब तक कर्ज माफ नहीं हो जाता तब तक नए कर्ज दिए जाने चाहिए। बावनकुले ने आश्वासन दिया कि वे आगामी कैबिनेट में चर्चा कर कर्ज माफ होने तक नए कर्ज देने का निर्णय लेंगे।" हालांकि, मुख्यमंत्री के आश्वासन देने के बावजूद बच्चू कडू नाखूस दिखाई दिए और आगे भी अपनी भुख हड़ताल शुरू रखने की बात कही।