logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

मुख्यमंत्री फडणवीस और केंद्रीय मंत्री गडकरी ने शहर में विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा, दीए कई महत्वपूर्ण निर्देष


  • शहर में दोनों एसटीपी परियोजनाओं के काम में तेजी लाएं
  • मुख्यमंत्री फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के निर्देश

नागपुर: नाग नदी में प्रदूषण को रोकने के लिए शहर के वीएनआईटी और डॉ. पंजाबराव कृषि विश्वविद्यालय (पीकेवी) में स्थापित किए जाने वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के काम में तेजी लाई जाए, तथा अन्य शहरों में जलापूर्ति और सीसीटीवी प्रणाली के काम को तुरंत पूरा किया जाए, ऐसे निर्देश आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिए।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शहर में विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर राज्य के राजस्व मंत्री तथा नागपुर जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, विधायक कृष्णा खोपड़े, विधायक प्रवीण दटके, नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव गोविंदराज केएच, मनपा आयुक्त तथा प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी, महामेट्रो के प्रबंध निदेशक श्रवण हार्डिकर, महाराष्ट्र राज्य अवसंरचना विकास महामंडल (एमएसआईडीसी) के प्रबंध निदेशक बृजेश दीक्षित, जिला कलेक्टर डॉ. विपिन इटनकर, नागपुर सुधार ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय मीना, अतिरिक्त आयुक्त श्रीमती वसुमना पंत, अतिरिक्त आयुक्त वैष्णवी बी, अतिरिक्त आयुक्त अजय चरथंकर सहित मनपा, एनआईटी, महावितरण, जिलाधीश कार्यालय तथा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी उपस्थित थे।

वीएनआईटी तथा पीकेवी में एसटीपी

मुख्यमंत्री फडणवीस ने सुझाव दिया कि वीएनआईटी तथा पीकेवी क्षेत्रों में बनने वाले इन एसटीपी प्रोजेक्टों को मुंबई के धारावी की तर्ज पर छोटे क्षेत्र में बनाया जाना चाहिए। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने टीसीएस को इस प्रोजेक्ट को तत्काल पूरा करने के लिए तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

सुचारू जलापूर्ति

पानी की टंकियों से कम दबाव में जलापूर्ति होने के कारण कई इलाकों में पानी नहीं मिल पा रहा है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस संबंध में कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

दो महीने में शुरू हो जाएंगे सीसीटीवी

इस अवसर पर शहर के एकीकृत यातायात प्रबंधन के तहत सीसीटीवी कैमरा व्यवस्था की समीक्षा की गई। मनपा आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी ने बताया कि बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों को चालू करने के लिए छह टीमें काम कर रही हैं और अगले दो महीने में सभी सीसीटीवी कैमरे चालू हो जाएंगे।

नई डीपीआर

मुख्यमंत्री फडणवीस ने सुझाव दिया कि यह डीपीआर नागपुर शहर के भविष्य के विकास को ध्यान में रखकर तैयार की जानी चाहिए। इस अवसर पर महावितरण द्वारा विकास कार्य किए जाने के बाद मनपा द्वारा खोदी गई सड़कों का काम तुरंत पूरा करने के निर्देश दिए गए।