logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

दीपावली के मौके पर भाजपा कार्यालय पहुंचे देवेंद्र फडणवीस, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से की मुलाकात


नागपुर: नागपुर सहित देश में दीपावली की धूम है। आम तौर पर हर साल एक दिन ही दीपावली रहती है, लेकिन इस बार दो दिन दीपावली का त्यौहार है। दिवाली का दिन मेल जोल और खुशियों वाला होता है। इसी के तहत शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भाजपा के विदर्भ विभागीय कार्यालय पहुंचे और पार्टी कार्यकर्ताओं सहित नेताओं से मुलाकात भी की। इस दौरान विधानसभा चुनाव के लिए नागपुर शहर की कई सीटों के उम्मीदवार भी मौजूद रहे।

दीपावली के मौके पर भारतीय जनता पार्टी दिवाली मिलन का कार्यक्रम आयोजित करती है। वहीं इस राज्य में विधानसभा के चुनाव है, जिसके कारण यह मिलन और खास हो जाता है। इसी के तहत फडणवीस शहर के धन्तोल स्थित विदर्भ प्रदेश कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यकया में दीपावली की पूजा की। साथ ही कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारी सहित पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी।