logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

भाजपा के वीडियो पर देवेंद्र फडणवीस ने दी प्रतिक्रिया, बोले- एकनाथ शिंदे ही सीएम, उनके साथ मैं खड़ा


मुंबई: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भारतीय जनता पार्टी के वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने कहा कि, "मैं एकनाथ शिंदे के पीछे पूरी ताकत के साथ खड़ा हुआ हूँ। वह ही मुख्यमंत्री हैं और वह अपना कार्यकाल पूरा करेंगे।" इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, उनके नेतृत्व में हम आगामी चुनाव लड़ेंगे।"

ज्ञात हो कि, शुक्रवार को महाराष्ट्र भाजपा ने फडणवीस को लेकर अपने तमाम सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें फडणवीस द्धारा 2019 के विधानसभा चुनाव के दौरान दिए नारे मि पुनः येनार यानी मैं दोबारा आऊंगा, शामिल था। वीडियो में भाजपा ने फडणवीस के मुख्यमंत्री होने पर क्या होता उसकी भी बात कही। वहीं भाजपा के इस वीडियो के सार्वजनिक करने के बाद राज्य में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। सवाल किए जा रहे हैं, क्या क्या राज्य में जल्दी ही राजनीतिक भूचाल आएगा? क्या देवेंद्र फडणवीस दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे?

शिंदे करेंगे अपना कार्यकाल पूरा

फडणवीस ने कहा, "अगर किसी को आना है तो क्या वह वीडियो डालकर आएगा? मैं एकनाथ शिंदे के साथ पूरी ताकत के साथ खड़ा हुआ हूँ। वह अपना कार्यकाल पूरा करेंगे।" इसी के साथ फडणवीस ने यह भी कहा कि, आने वाले लोकसभा और विधानसभा के चुनाव हम उनकी के नेतृत्व में लड़ने वाले हैं।"