logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

देवेंद्र फडणवीस ने शरद पवार को दिया जवाब, जीत के आकड़ों के साथ गिना डाली सीटें


मुंबई: राकांपा (सपा) अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार को कहा कि विपक्ष को अपनी हार से निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि उन लोगों के पास जाना चाहिए जो महाराष्ट्र चुनावों में भाजपा नीत महायुति की भारी जीत से खुश नहीं दिखते। पवार ने यह भी कहा था कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों को मिले वोटों और जीती गई सीटों की तुलना आश्चर्यजनक है। इस बात का मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शरद पवार को जवाब दिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वरिष्ठ नेता होने के नाते शरद पवार को देश को गुमराह नहीं करना चाहिए।    

फडणवीस ने लिखा, “ज्यादा वोट मिलने के बाद भी सीटें कम क्यों? आइये देखते हैं 2024 लोकसभा में क्या हुआ, बीजेपी को 1,49,13,914 वोट और 9 सीटें मिलीं, लेकिन कांग्रेस को 96,41,856 वोट और 13 सीटें मिलीं। शिवसेना को 73,77,674 वोट और 7 सीटें मिलीं, जबकि एनसीपी-शरद पवार समूह को 58,51,166 वोट और 8 सीटें मिलीं।”

फडणवीस ने कहा, “2019 लोकसभा का उदाहरण बहुत स्पष्ट है। कांग्रेस को 87,92,237 वोट मिले और 1 सीट मिली, जबकि तत्कालीन एनसीपी को 83,87,363 वोट मिले और 4 सीटें मिलीं। यदि आप हार स्वीकार कर लेंगे तो आप इससे जल्दी बाहर निकल जायेंगे! उम्मीद है कि आप कम से कम अपने सहकर्मियों को आत्मनिरीक्षण करने की सलाह देंगे।”