logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

समाज में दुरी और दंगे करने की साजिश के तहत किया गया, नाशिक पत्र मामले पर बोले देवेंद्र फडणवीस


नागपुर: नासिक में पंचवटी के राजवाड़ा इलाके में एक घर के बाहर हिंदू युवा वाहिनी के नाम से लेटरहेड पर अनुसूचित जाति के नागरिकों के बारे में आपत्तिजनक सामग्री वाले मुद्रित पर्चे फेंकने का मामला सामने आया है। जिसके कारण शनिवार को पूरे दिन पंचवटी इलाके में तनाव बना रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पंचवटी पुलिस ने आरोपी अमोल चंद्रकांत सोनवणे को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अब इस मामले पर राज्य के गृह मंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने पूरी जानकारी दी है।

रविवार को नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए देवेन्द्र फड़णवीस ने कहा कि, "पुलिस ने पूरा मामला सुलझा लिया है। कालाराम मंदिर के आसपास रहने वाले लोगों के लिए धमकी भरा पत्र प्रकाशित किया गया था. इसे प्रकाशित करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी भी दलित समुदाय से है। एक व्यक्ति से अपनी पुरानी दुश्मनी के चलते आरोपी ने लेटर हेड पर पत्र जारी किया और आस-पास रहने वाले लोगों से 'नीले झंडे न फहराएं' की बात पत्र में लिखी।

चार मोबाइल फोन और दो लैपटॉप जब्त किए गए

जिसने भी यह पत्र प्रकाशित किया वह भी दलित समुदाय से है। यह शीट उन्होंने किसी अन्य उद्देश्य से बनाई है। पुलिस इसके पीछे के कारण की जांच कर रही है. गिरफ्तार व्यक्ति के पास से चार मोबाइल और दो लैपटॉप बरामद किये गये हैं. तो क्या कोई और भी उसके पक्ष में है?? क्या ये पर्चा दंगा कराने के लिए निकाला गया था?? पुलिस इसकी तलाश कर रही है।

फिलहाल यह पर्चा मुख्य रूप से किसी व्यक्ति से पूर्व दुश्मनी से लिया गया प्रतीत हो रहा है। लेकिन क्या गिरफ़्तार किए गए व्यक्ति के पास मिली चीज़ों की वजह से उसका मकसद कुछ और था? इसका भी पता लगाया जा रहा है. आगे भी ऐसी कोशिशें की जा सकती हैं. पत्र लिखकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना और समाज में गलतफहमियां पैदा कर दंगे जैसी स्थिति पैदा करना संभव हो सकता है. इसलिए गृह विभाग इस पर कड़ी नजर रख रहा है.

...तो समाज में दरार पड़ जायेगी

पुलिस महानिदेशक और एसआईडी को वस्तुस्थिति बता दी गई है। कुछ राजनीतिक नेताओं ने कल उस पत्र को ट्वीट किया। मेरा उनसे अनुरोध है कि अगर वे बिना सत्यापन के, बिना स्थिति की जांच किए सोशल मीडिया पर पोस्ट करेंगे तो इससे समाज में दरार पैदा होगी। उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने जानकारी दी है कि कल के मामले में सारी सच्चाई सामने आ गई है।