logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नागपुर में ईद उल अजहा का जश्न अमन और भाईचारे के साथ मनाया गया, पुलिस कमिश्नर ने दी मुबारकबाद


नागपुर: देशभर की तरह नागपुर शहर में भी ईद उल अजहा का पवित्र त्यौहार शनिवार को बड़े हर्षोल्लास और अमन-शांति के साथ मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों में ईद की नमाज के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शहर की सबसे बड़ी मस्जिद, मोमिनपुरा स्थित जामा मस्जिद में हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करने पहुंचे।

ईद की नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। छोटे-छोटे बच्चों ने भी एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी और मिठाइयों का लुत्फ उठाया।

इस अवसर पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे। नागपुर पुलिस कमिश्नर रविंद्र कुमार सिंगल स्वयं मोमिनपुरा जामा मस्जिद पहुंचे और वहां मुस्लिम समाज को ईद की मुबारकबाद दी। उनके साथ एडिशनल कमिश्नर, जॉइंट कमिश्नर, एसीपी अनीता मोर, डीसी महक स्वामी  भी मौजूद थीं। पुलिस प्रशासन की ओर से मुस्लिम समाज को फूल और गुलदस्ते भेंट कर ईद की बधाई दी गई।