logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

उपमुख्यमंत्री बनने के बाद एकनाथ शिंदे का पहला बयान, बोले - अब मैं...


मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बद एकनाथ शिंदे ने पहला बयान दिया है। शिंदे ने कहा, "पहले मैं अपने आप को सीएम के तौर पर ‘कॉमन मैन’ बुलाता था लेकिन अब डीसीएम के तौर पर मैं डेडीकेटेड कॉमन मैन बन गया हूं।"

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, "देवेंद्र फड़णवीस ने ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में सीएम पद की शपथ ली है। मैं उन्हें बधाई देता हूं। महाराष्ट्र देश को वैचारिक दिशा देने वाला राज्य है और मैं, जो एक साधारण किसान परिवार से आता हूं, को मिला। ऐसे राज्य का सीएम बनने का मौका मिला।

उन्होंने कहा, “पीएम नरेंद्र मोदी ने भी हमारा पूरा साथ दिया, पूरी ताकत दी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी पूरी ताकत से हमारे पीछे खड़े रहे और इसीलिए हम 2.5 साल में इतना काम कर सके। हमने कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। यह स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा।”

एकनाथ शिंदे ने आगे कहा, “मैंने कहा था कि इस चुनाव में हम सरकार के ढाई साल के कार्यकाल का परिणाम देखेंगे, हमें जनता का आशीर्वाद मिलेगा। मुझे इस बात की भी खुशी है कि ढाई साल पहले जब हमने शुरुआत की थी तो 40 लोग हमारे साथ थे, आज 60 लोग हैं।"