logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

भाजपा से होगा मुख्यमंत्री, अजीत पवार बोले- एनसीपी और शिवसेना से उपमुख्यमंत्री लेंगे शपथ


मुंबई: महाराष्ट्र को नई सरकार का मुहूर्त निकल गया है। पांच दिसंबर को शाम पांच बजे आजाद मैदान में नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा। इसी बीच कार्यवाहक उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बड़ा बयान सामने आया है। पवार ने कहा कि, दिल्ली में हुई बैठक में तय हो गया था कि, मुख्यमंत्री भाजपा का होगा। वहीं दोनों पार्टियों को उपमुख्यमंत्री का पद मिलेगा।"

पवार ने पुणे में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "बैठक (महायुति नेता की दिल्ली बैठक) के दौरान यह निर्णय लिया गया कि महायुति भाजपा के मुख्यमंत्री के साथ सरकार बनाएगी और शेष दो दलों के उपमुख्यमंत्री होंगे।" 

वहीं सरकार गठन में हो रही देरी और विपक्ष के हमलों पर जवाब देते हुए एनसीपी अध्यक्ष ने कहा, "पहली बार नहीं है जब देरी हुई है...अगर आपको याद हो 1999 में सरकार गठन में एक महीने का समय लगा था।"

चाह विधायको पर एक मंत्री पद

विधानसभा चुनाव में महायुति को रिकॉर्ड 230 सीट मिली है। जिसमें भाजपा को 132, शिवसेना 57 और एनसीपी को 41 सीट मिली है। मिली जानकारी के अनुसार, गठबंधन में मंत्रियों को लेकर नया फॉर्मूला सामने आया है, जिसके तहत चाह विधायको पर एक मंत्री पद मिलेगा। इसके तहत भाजपा को 20 से 22 मंत्री, शिवसेना को 12 से 13 और एनसीपी के नौ मंत्री बनाए जा सकते हैं।