logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

पूर्व विधायक बाजोरिया के घर पहुंचे एकनाथ शिंदे, कहा - उद्धव ठाकरे हताशा में कर रहे बयानबाजी


अकोला: अकोला में पूर्व शिवसेना विधायक गोपीकिशन बाजोरिया के आवास पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उनसे मुलाकात करने पहुंचे. इस दौरान मीडिया से बातचीत में शिंदे ने कहा कि उद्धव ठाकरे इस समय हताश हैं और हताशा में बयानबाजी कर रहे हैं.

शिंदे ने कहा, “ठाकरे का पूरा संतुलन बिगड़ चूका है. हम जो लोगों के हित में काम कर रहे हैं. देश में मोदी जी जो काम कर रहे हैं और लोग हमें पसंद कर रहे हैं. इसी के चलते उद्धव ठाकरे हताश हो गए हैं और हताशा में बयानबाजी कर रहे हैं.”        

शिंदे ने कहा कि मैं संयमित हूं क्योंकि मैं काम करता हूं. वहीं शिखर बैंक घोटाले के मामले की जांच को लेकर शिंदे ने स्पष्ट किया कि जांच के बाद घोटाला सामने आ ही जाएगी. शिंदे ने चेतावनी दी कि उसके बाद कार्रवाई जरूर की जायेगी. मुख्यमंत्री ने यह भी विश्वास जताया है कि सीट बंटवारे का संकट जल्द ही सुलझ जाएगा.