logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Loksabha Election 2024: नतीजे आज होगें घोषित, कई दिग्गजों की साख दांव पर


नागपुर: 18वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जायेंगे। वोटों की काउंटिंग को लेकर चुनाव आयोग ने पुरी तैयारी कर ली है। सुबह आठ बजे से बैलेट पेपर की काउंटिंग इसकी शुरुआत होगी। विदर्भ की 10 लोकसभा सीटों के लिए तैयारी पुरी है। सभी जिला मुख्यालय में बनाए गए काउंटिंग सेंटर यह मतगणना होगी। इस चुनाव में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सुधीर मुनगंटीवार सहीत कई दिग्गजों की साख दांव पर लगी हुई है।

विदर्भ को 10 लोकसभा सीटो पर दो चरणों 19 और 260अप्रैल को मतदान हुआ था। इस दौरान करीब 63 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिसके बाद आज चार जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में कई दिग्गज अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। तो कइयों की साख दांव पर लगी हुई है। 

नागपुर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री गडकरी फिर एक बार चुनावी मैदान में हैं, वहीं उनके सामने कांग्रेस के विकास ठाकरे उन्हें चुनौती दे रहे हैं। 19 अप्रैल को सीट पर मतदान हुआ, करीब 54 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। वोटो की गिनती के लिए कलमना बाजार में काउंटिंग सेंटर बनाया गया है। जहां छह हॉल में 28 राउंड में वोटों की गिनती होगी। गडकरी ने जहां इस बार पांच लाख वोटों से जितने का दावा किया है, वहीं ठाकरे ने ज्वाइंट किलर साबित होने की बात कही है।