logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

बदलापुर की घटना को लेकर कांग्रेस आक्रामक, शनिवार को बुलाया महाराष्ट्र बंद


नागपुर: बदलापुर की घटना को लेकर राज्य की सियासत गरमाई हुई है। विपक्षी महाविकास आघाड़ी लगातार राज्य सरकार पर हमलावर हैं। वहीं कानून व्यवथा के मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री फडणवीस को घेरते हुए उनका इस्तीफा तक मांग लिया है। इसी क्रम में कांग्रेस ने शनिवार 24 अगस्त को महाराष्ट्र बंद बुलाया है। 

महाराष्ट्र बंद के ऐलान को देखते हुए कांग्रेस ने इसे सफल बनाने की तैयारी शुरु कर दी है। शहर अध्यक्ष विकास ठाकरे ने इसको लेकर शहर की सभी विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों और नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों से बंद को सफल करवाने का आवाहन किया। 

युवक कांग्रेस का देवगिरी घेराव आंदोलन

बदलापुर की घटना को लेकर गुरुवार को युवक कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री फडणवीस के आवास का घेराव करने का प्रयास किया। शिवानी वाडेटिवर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता नागपुर स्थिति आवास देवगिरि के बाहर पहुंचे और घेराव करने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक लिया। इस दौरान आंदोलनकारियों ने घटना की जिम्मेदारी लेने की मांग करते हुए फडणवीस से इस्तीफे की मांग की। 


कहा कि, राज्य में महिलाओं और बच्चियों को लेकर अपराधिक घटाएं बढ़ती जा रही है। अपराधियों के मन में कानून का खौफ समाप्त हो गया गया है।